CRD रोग। CRD रोग से कैसे बचें (हिन्दी में)। CRD रोग की सबसे अच्छी दवा कौन सी है।

मुर्गी में CRD रोग। CRD in poultry in hind




|मुर्गियों में CRD रोग CRD रोग से बचावCRD रोग के लक्षण



पोल्ट्री फार्म में कई भयानक बीमारी का समाना किसान भाइयों को करना पड़ता है। और ये बीमारी कुछ ऐसी होती है कि इनके आने के साथ-साथ और कई बीमारियां इनके साथ होने लगती है|हालांकि आज मैं एक ऐसी ही भयानक बीमारी की बात करने वाला हूं। जिसका नाम CRD है, 

CRD रोग पोल्ट्री फार्म में हो जाने पर फार्मर के मन में कई सवाल उठते है जैसे- मुर्गी में CRD , सी.आर.डी. रोग क्या है, crd रोग से कैसे बचें, crd रोग की दवा क्या है, आदि सवाल मन में उठता है। आज मैं इन सभी सवालों का जवाब देने वाला हूं।










हैलो किसान भाइयों, मैं एक Poultry trainer हूं। जो पोल्ट्री से संबंधित सभी जानकारी, फार्मिंग करना सिखाता हूं। और पोल्ट्री समाचार, interview आदि को बताता हूं।


चलिए जानते हैं मुर्गी में crd रोग के बारे में।




Poultry farming से संबंधित पोस्ट

जरूर पढ़ें-  रानीखेत बीमारी से कैसे बचें।

              

target="_blank"> पहले दिन चूजे की देखभाल कैसे करें

               दूसरे दिन चूजे में कौन-कौन सी बीमारी

     




CRD रोग क्या है।What is the CRD disease।


पोल्ट्री में crd रोग का पूरा नाम chronic respiratory disease (क्रानिक रेस्पिरेटरी सिस्टम) यह एक बहुत पुरानी चली आ रही ' श्वसन रोग ' है। Poultry crd disease ( पोल्ट्री में crd बीमारी) में एक माइक्रोप्लाज्मा गैलिसेप्टिकम नामक जीवाणु से होता है। यह जीवाणु लगभग हर पक्षियों के अन्दर जैसे-कबूतर, मुर्गी, बत्तख, तीतर, आदि में प्रवेश करके उन्हें संक्रमित कर देता है। प्रायः यह crd बीमारी सबसे ज्यादा मुर्गियों, तर्की में देखने को मिलता है।

और यह बीमारी फार्मर के लापरवाही के कारण ही फैलती है। इस लापरवाही का कारण हम आगे जानेंगे।





मुर्गी के अन्दर crd रोग कैसे पहुंचता है।How the CRD disease is transmitted inside the chicken


  • बिछावन गीला होने के कारण इनके पैरों के माध्यम से जीवाणु या वायरस आदि बीमारी अन्दर प्रवेश कर जाती है।

  • हवा में संक्रमण होने से यह नाक के द्वारा अन्दर प्रवेश कर जाता है।

  • मौसम में परीवर्तन के कारण ।

  • आंखों के माध्यम से भी यह अन्दर प्रवेश कर जाता है।



क्या crd कि तरह और भी रोग है, किसान भाइयों इसका जवाब होगा हां है जैसे- कोरिजा, मुर्गा हैजा, आदि बीमारी crd जैसी होती है। यह भी श्वसन तंत्र को प्रभावित करते हैं। बात अब ये है कि crd रोग की पहचान कैसे करें





मुर्गियों में crd रोग कि पहचान कैसे करें।


  • पोल्ट्री में crd रोग होने पर मुर्गियों से आप घर्र-घर्र करने कि आवाज सुनाई देगी।

  • Crd रोग में प्रायः मुर्गियों के नाक और आंख से हल्का चिपचिपा सा पानी निकलने लगता है।

  • उन समय इनकी इम्यूनिटी सिस्टम (immunity system) खराब होने लगती है।

  • जिसके वजह से और भी बीमारी होने लगती है।

  • अन्डे  देने वाली मुर्गी crd रोग के होने से अन्डा देना पहले की अपेक्षा कम कर देती है।

  • मुर्गियों में पतला बीट होना,हरे,लाल रंग का होना पाया जाता है।

  • आंखों में सूजन का आ जाना।






मुर्गी में crd रोग(murgi me crd rog) होने से हानियां।



  • अन्डा उत्पादन में कमी हो जाती है।

  • वजन में गिरावट आने लगती है।

  • फिड (feed) कम खाने लगते हैं।

  • भूख कम लगती हैं।

  • crd बीमारी का तेजी से फैलना।





crd संक्रमण कैसे होता है । How does CRD infection occur।


crd रोग से दूषित अन्डे के भीतर से निकलने वाले चूजों में भी यह बीमारी आ जाती है। फीड, पानी, फार्म के अन्दर दूषित वायु , मौसम में परिवर्तन होने से, बिछावन के गीला होने से crd रोग मुर्गियों में फैलता है।



Que-  पोल्ट्री crd बीमारी होने से मुर्गी के कौन से अंग को प्रभावित करता है?


Ans-  यह बीमारी श्वसन तंत्र को पूर्ण रूप से ग्रसित करता है। क्योंकि यह जीर्ण श्वसन रोग है। और यह रोग पाचन तंत्र पर भी प्रभाव डालता है।





मुर्गी में crd रोग से बचाव।Protect the CRD disease in the hen।


  • crd in poultry treatment में  चूजा लेते वक्त ध्यान रखें कि आप एक अच्छी company(कम्पनी) से ही चूजा को खरीदे।

  • CRD rog से बीमार वर्ड को अलग कर दें।

  • फार्म में कोशिश करें कि बाहर का कोई जानवर, आदमी न ही आने पाए।

  • यदि आदमी अन्दर आये तो उन्हें अपना पैर धुलने के बाद ही अन्दर आने दें।






मुर्गी में crd रोग का इलाज।। crd poultry medicine guide।।


किसान भाइयों मैं अपने अनुभव के आधार पर एक ही बात कहता हूं। यदि बीमारी से पहले ही सही तरीके से इन रोगो की बचाव किया जाये। तो बीमारी कभी भी न आ पावे।


इस crd रोग में कई दवा बाजार में उपलब्ध है। लेकिन में बाता दूं। सब काम एक ही तरीका से करता है।

कोई दवा तब नहीं काम करता है जब तक उस बीमारी का सही जानकारी ना हो। इसीलिए ऐसी अवस्था में अपने नजदीकी किसी पशु चिकित्सा से जरुर मृत्यु पक्षी का postmortem करवायें।






आजकल crd रोग में प्रयोग किए जाने वाले कुछ दवा।


Crd medicine in poultry


Ciprocolen है जिसका उपयोग- 100वर्ड पर 5ml देना है। यह तब तक दे जब तक मुर्गी ठीक न हो जाए।


Respifit भी एक अच्छी दवा है। इसका उपयोग- 100 bird पर 5ml दें। यदि मुर्गा 1kg के ऊपर हों तो 10ml दें सकते हैं।


और कई antibiotics दवा है जैसे levocin, respotyl-25, CRD-cure आदि दवा बाजार में उपलब्ध है। इन्हें आप लें सकते हैं।






Que- CRD का पूरा नाम क्या है?

Ans-  crd रोग का पूरा नाम chronic respiratory disease है।



Que-  पोल्ट्री में crd बीमारी क्या है?

Ans-  यह एक श्वसन तंत्र को प्रभावित करने वाली बीमारी है। यह बीमारी और कई पक्षियों में होता है।


Que-  पोल्ट्री में माइक्रोप्लाज्मा क्या है?

Ans-   माइक्रोप्लाज्मा एक प्रकार का जीवाणु (bacteria) है। मुर्गियों और अन्य पक्षियों के श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है।


Que- CRD कि वेस्ट दवा कौन सी है?

Ans-  CRD बीमारी की हर दवा अच्छी होती है। कुछ दवाएं जैसे respifit, ciprocolen आदि है। इन दवाओं के प्रयोग से और भी बीमारी दूर हो जाती है।





हैलो किसान भाइयों, आप यदि मुर्गी पालन व्यवसाय करते हैं। और अपने व्यवसाय से अधिक लाभ कमाना चाहते हैं, तो इस group में जुड़े और जानकारी बढ़ाये- poultry farming G








h213/Screenshot_2021-06-01-21-45-21-01.jpg" width="321" />

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
  1. सीआrडी के बारे में अच्छी दवाइयां बताइए सर और फार्म क्लीनर के बारे में बताइए

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. Sir mere chuja ko crd ho Gaya hai please help me 9608733683 please call kriye aur hame batayein ki es bimari see kaise bache

      हटाएं

Hello, I am sateesh Malhotra,and solving all your problems