पोल्ट्री फार्म खोलने से पहले जान लें ये जरूरी बातें/मुर्गी पालन (हिंदी में)/broiler poultry farming guide/poultry farm

 

ब्रायलर पोल्ट्री फार्म की जानकारी। जाने कैसे करें मुर्गी पालन।(हिंदी में)। मुर्गी पालन।poultry farming|


Broiler Poultry farming guide (हिंदी में)


    


   

मुर्गी पालन क्या है (murgi palan in hindi)


मुर्गी पालन एक ऐसा व्यवसाय है, जो हर छोटे बड़े स्तर पर poultry farm खोले और मुर्गी पालन(poultry farming guide) किया जा रहा है। हालांकि हम इसे कम पूंजी में शुरू कर सकते हैं। आज हर शहर, गांव में छोटे बड़े मुर्गी पालन करने के लिए मुर्गी फार्म (poultry farm) खोलें जा रहें हैं। हम इसमें कम पूंजी लगाकर इस क्षेत्र में धीरे धीरे बड़ा व्यवसाय खड़ा कर सकते हैं।

बाजार में मांस और अन्डो की ज्यादा मांग की वजह से मुर्गी पालन व्यवसाय(murgi palan business) में और तेजी से वृद्धि हो रही है।

हालांकि राज्य में लगभग 20,000 पोल्ट्री फार्म है,जो प्रति दिन 15 लाख मुर्गो का बिक्री करते हैं।


   ब्रायलर मुर्गी पालन दो प्रकार के होते हैं-


  •     ब्रायलर मुर्गी- इनका पालन केवल मांस के लिए होता है।


  • लेयर मुर्गी- इनका पालन अन्डा उत्पादन के लिए किया जाता है।





आप पढ़ रहे हैं:- Poultry farm information in hindi |broiler poultry farming guide|




     


   

ब्रायलर पोल्ट्री फार्म कैसे शुरू करें।how to start broiler poultry farm in hindi।



महत्वपूर्ण जानकारी:- इन बातों का रखें ध्यान broiler poultry farm शुरू करने से पहले।


  • मुर्गी पालन करने से पहले पोल्ट्री फार्मिंग(poultry farming) कि जानकारी किसी नजदीकी पोल्ट्री फार्म पर जाकर जरूर लें।

  • हालांकि शुरुआत में छोटे स्तर पर ही मुर्गी पालन करना शुरू करना चाहिए।

  • मुर्गी पालन में साफ-सफाई बेहद जरूरी होता है। क्योंकि यह 30-40% बीमारी को होने से रोकता है।

  • पोल्ट्री फार्म बनाने से पहले सही जगह का जरूर चयन करें।

  • सही समय पर टीकाकरण , दवाओं का जरूर उपयोग करे।

  • समय से दवाओं का इस्तेमाल करने से 60-80% बीमारी जल्दी से कबर हों जाती है।



मुर्गी पालन के लिए जगह कैसी होनी चाहिए। murgi palan ke liye sahi jagah।



मुर्गी के पोल्ट्री फार्म बनवाते समय सही जगह का होना अति आवश्यक है।

  1. पोल्ट्री फार्म जहां बनवाए वहां की जगह समतल होनी चाहिए।

  2. उस जगह पर पानी का जामाव नहीं होना चाहिए।

  3. पोल्ट्री फार्म(poultry farm) तक गाड़ी आने और जाने की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।

  4. बिजली, पानी , सड़क की सुविधा होनी चाहिए।

  5. फार्म को पूरब और पश्चिम दिशा में ही बनवाना चाहिए।



ब्रायलर पोल्ट्री फार्म (broiler poultry farm) बनवाते समय: रखें इन बातों का ध्यान


  • फार्म को पूरब और पश्चिम दिशा में ही बनवाना चाहिए।

  • मुर्गी फार्म की चौड़ाई को 30-35 फिट रखना चाहिए।

  • पोल्ट्री फार्म के शेड के अन्दर का फर्श पक्का हो, यदि फर्श को पक्का नहीं करवाते है तो भी कोई नुक़सान नहीं है।

  • फर्श पक्का होने से साफ सफाई करने में आसानी होती है।

  • पोल्ट्री फार्म की ऊंचाई को 9-10 रखना चाहिए।

  • पोल्ट्री फार्म वहां बनवाना चाहिए जहां बिजली, पानी और सड़क की सुविधा फार्म के पास हों।



कितने ब्रायलर मुर्गी पर करें बर्तन का उपयोग।(feeder and drinker quantity in poultry।



  • 100 मुर्गी के बच्चे को दाना खाने के लिए 3-4 फिडर कि आवश्यकता होती है।

  • 100 चूजे पर पानी पीने वाला बर्तन भी 3-4 होना चाहिए।

  • दाने और पानी के लिए हम आटोमेटिक (automatic) और मैन्युअल(manual) बर्तन का उपयोग करते हैं।


आटोमेटिक(automatic)- इस तरीके का बर्तन इस्तेमाल करने से हमें पोल्ट्री फार्म में कम मेहनत करनी पड़ती है। जैसे पानी पाइप लाइन द्वारा बर्तन में पहुंचता रहता है।

मैन्युअल(manual)- इसमें हमें खुद से ही पानी और दाना लगाना पड़ता है।



बुरादा या लीटर(litter,burada  management)



broiler poultry farm के अंदर लकड़ी का चूर्ण,धान का छिलका या मुंगफली का छिलका इनमें से कोई भी उपयोग कर सकते हैं।

  • 2-3 मोटी लीटर को चूजा आने से पहले इसे विछा देना चाहिए।

  • ध्यान रहे लीटर नया होना चाहिए।

  • लीटर के ऊपर पेपर को डाल दें।


इसे जरूर पढ़ें: पहले दिन चूजों कि देखभाल कैसे करें

Video link: 1 day chicks care



    
sateespoultry.com
Brooder



Brooding।ब्रुडिंग क्या है brooding कैसे करें। ब्रूडिंग ताप।


  • मेरे अनुभव के आधार पर यदि आप poultry farm में सही तरीके से 7-8 दिन तक brooding अच्छे से करते हैं। तो फार्म में होनी वाली आधी समस्या खत्म हो जाती है।

  • Brooding  करते समय हम 

    • बिजली के बल्ब का उपयोग करते हैं।

    • गैस ब्रूडर का उपयोग करते हैं।

    • अंगीठी और भट्टी का उपयोग करते हैं।


Video link: brooding कैसे करें।



ब्रूडिंग कब तक करें। brooding kab tak kare।


गर्मी के मौसम में हमें कम से कम 3-4 दिन तक ब्रूडिंग  करना रहता है।

सर्दियों में- सर्दी में कम से कम 12-15 दिन तक ब्रूडिंग करना पड़ता है।

  • सर्दियों में brooding तब तक करना चाहिए जब तक मुर्गी 600-800 gram की न हो जाए।



ब्रायलर मुर्गी की दाना की जानकारी। feed management।


दाने को हमें सही कम्पनी से ही लेना चाहिए। क्योंकि दाने पर ही हमारा सबसे ज्यादा खर्चा आता है और अच्छा दाना ना होने के कारण चूजे में बीमारी, वजन न लेने कि समस्या आती है। comments में बाताए कौन सा दाना लेते हैं।


Pre starter(प्रीस्टार्टर):

  • इसका उपयोग 0-10 दिन तक करते हैं।

  • इस दाने में भरपूर मात्रा में विटामिन, प्रोटीन आदि होते हैं। जो चूजे को मजबूत बनाते हैं।


Starters(स्टार्टर):-

  • इसका उपयोग 11-24 दिन तक करते हैं।


Finisher(फिनिशर):

  • इसका उपयोग तब तक न करें जब तक मुर्गी का वजन 1.1-1.2 kg ना हो जाए।

  • इसके पहले यदि आप उपयोग करते हैं, तो उस समय इनका चोंच छोटा होता है फिनिशर दाना बड़ा होने के कारण मुर्गी फीड सही से नहीं खा नहीं पाती है।

  • उस समय वज़न भी सही नहीं लेते हैं।



मुर्गी पालन के जगह की गणना। murgi palan me murgi ko kitna jagah dena chahiye।


पहला सप्ताह-       1वर्ग फुट में 3 चूजा


दूसरा सप्ताह-       1वर्ग फुट में 2 चूजा


तीसरे सप्ताह-        1वर्ग फुट में1 चूजा


1-1.5kg होने पर-         1.25 वर्ग फीट


1.5kg के ऊपर-           1.5 वर्ग फीट



लाइट का प्रबंध। light management in poultry।



Brooding के समय लाइट का होना अति आवश्यक है। क्योंकि light के बजह से ही brooder का ताप अच्छा रहता है।

4-5 दिन तक कोशिश करें लाइट 20-21 घंटे तक रहें। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो रात भर जरूर लाइट रहना चाहिए।

सर्दियों में brooding time में तो लाइट रहनी ही चाहिए। और लाइट का प्रबंध न होने पर उसमें गैस ब्रूडर, अंगीठी आदि को लगाकर रखना चाहिए। जिससे brooder के अन्दर तापमान बना रहता है।



मुर्गी का टिकाकरण। Poultry vaccine।


मुर्गियों का टिकाकरण अलग अलग समय पर अलग अलग बीमारी न हो पाए। इसके लिए पोल्ट्री फार्म में टिकाकरण करना अति आवश्यक है। टिका लगने से पोल्ट्री फार्म में भयानकर बीमारी होने से बचा जा सकता है।


टिकाकरण समय। vaccine time


  • 6-7 दिन पर -F1

  • 14 दिन पर- IBD

  • 21 दिन पर-RDV losata

  • 28 दिन पर-IBD booster



Poultry farm loan: मुर्गी पालन के लिए लोन कैसे पाएं।  (जरूर पढ़े)


कुछ पोल्ट्री सम्बंधित पोस्ट:



यदि पोस्ट आपको अच्छी लगी हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा share करें। जिससे और भी किसान भाइयों को मदद मिल सके।


hell friend, you read: broiler poultry farming guide


thank you 







एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Hello, I am sateesh Malhotra,and solving all your problems